20jjrp06- शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गर्मी के कारण जला
झज्जर। शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कक्ष में अत्यधिक गर्मी एवं तापमान बढ़ने के कारण कैमरों के लिए लगाए गए हब बॉक्स में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब प्राचार्य लिपिक कार्यालय से अपने कक्ष की ओर लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि प्राचार्य कक्ष के एक कोने में लगे कैमरा हब बॉक्स के अंदर से आग की लपटें उठ रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विद्यालय कर्मचारी कुलदीप गुराण से मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई। कर्मचारी ने तुरंत मेन लाइट बंद की और रेत से भरी बाल्टी लाकर आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि कैमरों के लिए लगाया गया कंट्रोलर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।