फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: पिता ने अपनी आठ वर्ष की बेटी को बनाया हवस का शिकार, दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागाँव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपने ही 8 वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार किया। रात को जब माँ लौटी तो बेटी ने अपने साथ हुए घटना के बारे में माँ को बताई।
विज्ञापन
कोंडागाँव थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागाँव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपने ही 8 वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार किया। रात को जब माँ लौटी तो बेटी ने अपने साथ हुए घटना के बारे में माँ को बताई। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह मामला दर्ज किया गया। जहाँ पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक माँ अपनी 8 वर्षीय बच्ची को लेकर थाने आई, जहाँ माँ ने बताया कि बीती रात को जब वह शौच करने के लिए गई हुई थी उसी दौरान उसके पिता ने नाबालिग बेटी के साथ अनाचार कर चोंडी दिया। रात को जब उसकी माँ आई तो बच्ची को रोता हुआ देखकर उसका कारण पूछने पर पिता की करतूत बताई। बच्ची के अनुसार पिता ने इससे पहले भी बच्ची को डरा धमकाकर 3 से 4 बार अनाचार कर चुका था। माँ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को खोज निकाला और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। परिवार के अनुसार बड़ी बेटी के अलावा एक छोटा बेटा भी है।

पुलिस का कहना था कि बेटी से जब बात किया गया तो उसका कहना था कि पिता की इस हरकत के बारे में वह डर के चलते नही बता पा रही थी। पिता ने इसी बात का फायदा उठाते हुए अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। लेकिन जब मामला अधिक हो गया और पिता बार बार अपनी हरकतों से परेशान हो गई तो उसने अपनी माँ को बताने के बारे में भी सोचा था लेकिन गुरुवार की रात हुए इस घटना के बाद बेटी के सब्र का बांध टूट गया और अपनी माँ को अपनी पूरी आप बीती बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें