30jjrp02- सेवानिवृत्ति कर्मियों के विदाई समारोह में उनको सम्मानित करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्र
झज्जर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले दो कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने विदाई दी।
अकाउंटेंट बिजेंद्र ने एक दिसंबर 1988 को सिपाही के पद पर सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2005 में झज्जर में क्लर्क के रूप में कार्यभार संभाला।वहीं विनोद कुमार ने भी एक दिसंबर 1988 को मधुबन की चौथी बटालियन में भर्ती होकर सेवा की शुरुआत की थी। उन्होंने हिसार, भिवानी, हांसी सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। वर्तमान में एसएचओ सदर झज्जर के पद पर तैनात थे।