फोटो-58: मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा से मुलाकात करते पूर्व पार्षद जसबीर सैनी। स्रोत स
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। भाजपा नेता पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने मुख्यमंत्री ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा से मुलाकात कर बहादुरगढ़ की समस्याओं से अवगत कराया। कहा, आज कुछ लोगों के इशारे पर झूठी शिकायतें सीएम विंडो पर लगवाई जा रही हैं। बहादुरगढ़ में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। नगरपरिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों को पीने का गंदा पानी मिल रहा है। ये समस्याएं इन नेताओं को नजर नहीं आ रही। ये सिर्फ सर्टिफिकेट बांटने में लगे हैं कि कौन भाजपा का है कौन नहीं। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की मांग की।