बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा एवं ज्ञान पर आधारित छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य आनंद काद्यान ने सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी, साक्षात्कार और कुटीर उद्योगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी में सफल विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र, पूनम रानी, पूनम शर्मा और मंजू रानी मौजूद रहीं। संवाद