फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की शांति और सकारात्मक सोच पर जोर

विज्ञापन
08jjrp21- साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को जानकारी देते डॉ. संप​त सिंह। स्रोत : 
विज्ञापन
झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में साक्षरता दिवस पर बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर डॉ. संपत सिंह ने बच्चों को शिक्षा के महत्व बताए। उन्होंने मन की शांति और सकारात्मक सोच पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि शांत मन से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इससे बच्चे अच्छे विचारों और संस्कारों के साथ शिक्षा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा गरीब बच्चों को उनकी परिस्थितियों से ऊपर उठा सकती है। किताबें उन्हें महल तक पहुंचने का हौसला देती हैं। शिक्षा केवल किताबें पढ़ना नहीं, बल्कि अच्छे विचार और बेहतर इन्सान बनने की यात्रा है। इस अवसर पर संस्था सदस्य पूनम, प्रियंका, सरिता, सोनिया, सतवंती, अंजू और कोमल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें