19jjrp02- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र स्टाफ के साथ। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग एवं अंग्रेजी साहित्य परिषद के तत्वावधान में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ज्ञान ही शक्ति रहा। एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा देवकी पहले, एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा तन्नू दूसरे व एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य प्राे. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के आयोजन में एक्सटेंशन लेक्चरर डॉ. जयप्रकाश, रुचिका और मनजीत का योगदान रहा। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. कविता, डॉ. प्रवीण गुलिया और दीपक ने किया। संवाद