-फोटो 89 : बहादुरगढ़ में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भी बहादुरगढ़ में बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन देवीलाल पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार रेलवे रोड से होते हुए देवीलाल पार्क पर समाप्त हुआ। कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र सैनी ने की, जबकि मंच का संचालन अमित ने किया। इस मौके पर सुमित देसवाल, उमेश, राकेश ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्णय के अनुसार किसी भी कीमत पर बिजली का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा।
-फोटो 89 : बहादुरगढ़ में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। संवाद
-