झज्जर। बुजुर्ग नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकते हैं। दुनिया में कोई भी इंसान ऐसा नहीं है जो दुखों से पूरी तरह मुक्त हो। मां चली जाती है, पर उसकी दुआएं सदैव साथ रहती है। ये बातें पंडित मनमोहन शर्मा ने कहीं। वह पंजाबी धर्मशाला में धर्म सभा में लोगों से बात कर रहे थे। आगे कहा कि बुजुर्ग केवल उम्र में बड़े नहीं होते बल्कि ज्ञान के भंडार होते हैं। श्री प्रेम मंदिर के संरक्षक किशन चंद बत्रा की पत्नी तुलसी देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।