कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना पुल के पास आज सुबह एक शव पानी में उतरता हुआ दिखाई दिया। शव देखे जाने का मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हिरासत में लेते हुए उसे पीएम के लिए मेकाज भेज दिया गया है। जबकि मृतक की शिनाख्त की जा रही है। बीते दो दिनों में दो शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप है।
मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि आज सुबह जब कुछ लोग नदी में नहाने के लिए गए तो देखा कि बुजुर्ग का शव पानी मे तैर रहा था। शव देखे जाने की जानकारी मोहल्ले में लगते ही शव देखने लोग आ पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
वहीं मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक की फोटो को सभी थाना व चौकी में भेज दिया है। जिससे की उसकी शिनाख्त हो सके।