-फोटो 57 : ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन पर मौजूद ग्रामीण व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस के अवसर पर गांव सिद्धिपुर लोवा में ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ शहीद सुजीत कुमार के पिता जय भगवान ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की सबसे बड़ी कुंजी है और डिजिटल माध्यम बच्चों और युवाओं के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस ई-लाइब्रेरी का अधिकतम उपयोग करें। संवाद