06jjrp09- बैठक में शामिल हरियाणा कौशल के तहत लगे ड्राइवर व ऑपरेटर। स्रोत : समिति
झज्जर। जिले में कार्यरत हरियाणा कौशल (एचकेआरएनएल) के ड्राइवरों और ऑपरेटरों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक जिला समिति का गठन किया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य भविष्य में कौशल कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से बैठक करना और उन पर चर्चा करना है। समिति के गठन की सूचना सिविल सर्जन झज्जर को एक पत्र के माध्यम से दी गई है। इसमें शमशेर (धांधलान) को समिति का प्रधान चुना गया है। सिद्धार्थ खुड्डन उप प्रधान का पद संभालेंगे। राज मातनहेल और जयबीर माछरौली को सचिव नियुक्त किया गया है। दीपक बंबुलिया खजांची की जिम्मेदारी निभाएंगे। संजीव (बहादुरगढ़), प्रमोद (बेरी), आकाश लाम्बा (धारौली) और संजय (मातनहेल) सलाहकार मंडल में शामिल हैं।