काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद सारा अली खान।
- फोटो : अमर उजाला।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि 15 मार्च को सारा अली खान ने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन किया था। सारा अली खान के बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से अनभिज्ञता जताए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद सारा अली खान।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर गैर सनातनधर्मियों के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा हुआ है। इसके बावजूद सारा अली खान को प्रतिबंधित समय में स्पर्श दर्शन कराए गए। काशी विद्वत परिषद ने इस पर आपत्ति जताते हुए जांच कराने की बात कही थी। काशी विकास समिति ने भी मंदिर प्रशासन से सवाल किया था कि किसके आदेश से प्रतिबंधित समय में सारा को स्पर्श दर्शन कराए गए। सारा पिछले डेढ़ सप्ताह से वाराणसी और चंदौली में अपनी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं।