फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान के काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन विवाद में अब सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Thu, 19 Mar 2020 11:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद सारा अली खान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में जाकर बाबा के स्पर्श दर्शन व पूजा पाठ करने की वजह से सुर्खियों में हैं। काशी के विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है।

विज्ञापन


काशी विकास समिति ने अब इस आधार पर आपत्ति जताई है कि सारा अली खान गैर-हिंदू हैं। इन सबके बीच स्थानीय जांच एजेंसी एलआईयू ने पूरे मामले में कई लोगों से पूछताछ की है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। काशी विद्वत परिषद की आपत्ति का मंदिर प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।

 

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद सारा अली खान। - फोटो : अमर उजाला।

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि 15 मार्च को सारा अली खान ने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन किया था। सारा अली खान के बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से अनभिज्ञता जताए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

 

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद सारा अली खान। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर गैर सनातनधर्मियों के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा हुआ है। इसके बावजूद सारा अली खान को प्रतिबंधित समय में स्पर्श दर्शन कराए गए। काशी विद्वत परिषद ने इस पर आपत्ति जताते हुए जांच कराने की बात कही थी। काशी विकास समिति ने भी मंदिर प्रशासन से सवाल किया था कि किसके आदेश से प्रतिबंधित समय में सारा को स्पर्श दर्शन कराए गए। सारा पिछले डेढ़ सप्ताह से वाराणसी और चंदौली में अपनी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें