27jjrp02- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग के तत्वाधान में बीबीए के विद्यार्थियों के लिए ‘स्वरोजगार बनाम सरकारी नौकरी’ विषय पर समूह चर्चा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वर्तमान समय में रोजगार की संभावनाओं, स्टार्टअप की चुनौतियों व अवसरों और सरकारी नौकरी की सुरक्षा जैसे पहलुओं पर अपने तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीबीए द्वितीय वर्ष के वंशदीप ने प्रथम, बीबीए द्वितीय वर्ष की खुशी ने द्वितीय और बीबीए प्रथम वर्ष की कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के शिक्षक डॉ. प्रदीप, सविता और पूनम उपस्थित रहे।