फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन परिक्रमा

विज्ञापन
-फोटो 81 : गोवर्धन परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हर वर्ष की तरह इस बार भी गोवर्धन परिक्रमा आयोजक मंडल की ओर से मंगलवार को गोवर्धन पर्व पर परिक्रमा निकाली गई। यह परिक्रमा 12वीं बार निकाली गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि महिलाओं के साथ-साथ युवाओं, युवतियों, बुजुर्गों ने नाच गाकर परिक्रमा में भरपूर आनंद लिया। यात्रा सुबह 7 बजे निकाली गई। परिक्रमा अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरु हुई। सैंकड़ों की संख्या में इस परिक्रमा में शहरवासियों ने भाग लिया। बता दें कि जिस भी मार्ग से यह परिक्रमा गुजरी, उस दौरान वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। खास बात यह रही कि बुजुर्गों के लिए इस परिक्रमा के दौरान आयोजकों की ओर से ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवाई गई। परिक्रमा के दौरान डीजे और ढोल की थाप पर श्रद्धालु नाचते हुए आगे बढ़ते रहे। अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरु हुई परिक्रमा नाहरा-नाहरी रोड, मॉडल टाउन से रेलवे रोड और अनाज मंडी से होती हुई वापस अग्रवाल कॉलोनी स्थित एमसी पार्क में संपन्न हुई। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप भी नाचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें