फोटो-81: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती ब्रह्माकुमारी बहनें व अतिथिगण।
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। तनावमुक्त जीवन और आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर छह के कम्युनिटी सेंटर तीन दिवसीय विशेष योग शिविर योग तपस्या अनुभूति भट्टी का आयोजन किया जा रहा है। रिलैक्स, रिचार्ज और रिजूवनेट विषय पर आधारित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा जागृत करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर का समापन 1 मार्च को शाम 7:30 बजे होगा। मौके पर ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी, नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी मौजूद रहीं। संवाद