फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से पैदल चलकर प्रतिमा के साथ पहुंचे भक्त

विज्ञापन
08jjrp14- शहर में कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़िये। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। सावन में भगवान शिव की कांवड़ लाने की परंपरा सदियों पुरानी है। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर यात्रा पूर्ण करेंगे। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं, जहां विश्राम, स्नान, जलपान, भोजन व चिकित्सा की व्यवस्था है। शिविर सदस्य अन्नू नागपाल ने बताया कि सुविधाएं निस्वार्थ भाव से उपलब्ध कराई जा रही हैं। भक्त मुकेश सुखीजा ने बताया कि धर्म से जोड़ने के लिए भगवान शंकर का दरबार सजाया गया है। गोल्डी वर्मा, गुलशन, जयंत, रोकस्टार, केशव, रिषु, ढिल्लू कार्तिक व पुनीत सुखीजा का समिति सदस्यों ने स्वागत किया। हरिद्वार से पैदल आई रंगीन रोशनी से सजी शिव परिवार की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। संजय मक्कड़, भूषण चुघ, पुनीत सुखीजा, दीपक मक्कड़ व अन्नू नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें