फोटो 71: एडीसी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान। (स्रोत किसान)
- फोटो : Social Media
बादली। अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं। वे कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर है। किसानों ने सोमवार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा कर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। गांव जहांगीरपुर के किसानों की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि बाजरे की फसल तैयार है। मंडी में बाजरे की खरीद नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। आढ़ती मनमाने दाम पर फसल लेने के लिए तैयार हैं। मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद शीघ्र शुरू कराई जाए।