फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में अवैध फुटकर विक्रेताओं को हटाने की मांग

विज्ञापन
-फोटो 89 : एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे सब्जी मंडी के दुकानदार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। सब्जी मंडी में अवैध फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पंजीकृत विक्रेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि मंडी परिसर में अवैध रूप से सब्जी बेचने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यवसायी प्रदीप दलाल, बलवान लोहचब, जीत कश्यप, जयप्रकाश, विनोद यादव, डिंपी, रमन, सोनू कश्यप, नरेश जून और राम ने बताया कि 210 पंजीकृत विक्रेता वर्ष 2008 से मार्केट कमेटी को मासिक किराया देकर कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 200 अवैध विक्रेता किसान शेड, सड़कों और खाली स्थानों पर कब्जा कर बिक्री कर रहे हैं। विक्रेताओं ने हाईकोर्ट आदेशों का हवाला देते हुए अवैध कब्जे हटाने और नियमित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें