फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सीआरएसयू में छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के संस्थापक अमित आदिवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने विश्वविद्यालय की दोनों मुख्य इमारतों के बीच स्थित मुख्य पार्क में भगत सिंह की तस्वीर रखकर पुष्प अर्पित किए।उन्होंने कहा कि संगठन पिछले करीब एक वर्ष से विश्वविद्यालय परिसर में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की भावनाओं को देखते हुए मुख्य पार्क में जल्द प्रतिमा स्थापित की जाए। चेयरमैन विनय बडगुजर ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए संघर्ष, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा हैं। इकाई मुख्य सलाहकार शोधार्थी उमेश ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होना विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात होगी। अजीत पाथरी ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में हिमेश, विकास, अभिषेक, हिमांशु और विशाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें