बादली। स्थानीय सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गुभाना गांव के ग्रामीणों ने गुभाना-बहादुरगढ़ मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। दरियापुर और बुपनियां गांव के लोगों ने जलनिकासी की मांग की। गुभाना गांव के श्रीओम, ब्रह्म नंबरदार व पोमी पंच ने बताया कि गुभाना से बहादुरगढ़ की तरफ निकलने वाले मार्ग पर खतरनाक मोड़ है। यहां वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते हैं। ऐसे में स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। एसडीएम विशाल कुमार ने सर्वे कर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।