फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बारिश के बाद गिरा दिल्ली का पारा, कल भी येलो अलर्ट; IMD ने बताया 30 जुलाई के बाद कैसा रहेगा मौसम

Wed, 26 Jul 2023 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद पारा चार डिग्री तक गिर गया। अनुमान है कि गुरुवार को बारिश होगी, जिससे तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। बुधवार को दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 37.1 एमएम बारिश हुई। वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक छह एमएम बारिश दर्ज हुई।
 
विज्ञापन

सुबह दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सबसे ज्यादा 111 एमएम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने आ अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें