फोटो नंबर 74: फिरनी की खराब हालत दिखाते ग्रामीण। (संवाद)
बादली। कच्ची फिरनी को सीमेंटेड कराने की मांग पर मास्टर दीपक शर्मा और ग्रामीणों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। दीपक शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर बादली और झज्जर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। टीम ने उनका ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे और शुगर लेवल बढ़ा पाया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य पर नजर रखने की सलाह दी। ग्रामीणों ने प्रशासन पर फिरनी को सीमेंटेड कराने में ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। दीपक शर्मा ने कहा कि बिजली समस्या पर आश्वासन मिला, पर फिरनी की मांग अभी बाकी है। खराब फिरनी से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। विधायक द्वारा गांव गोद लेने के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से जल्द फिरनी निर्माण की मांग की।