फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार किसान की सदमे से मौत

Sat, 03 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
किसान ठाकुरदीन यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। फसल तबाही और कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। नरैनी तहसील के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में ठाकुरदीन यादव (55) पुत्र पुन्ना यादव शनिवार को सुबह फसल देखने खेत गया था। जलभराव से फसल चौपट थी। वापस घर आने पर सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे मेडिकल कालेज लाए। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। छोटे पुत्र राजाराम ने बताया कि मृतक के नाम साढ़े चार बीघा जमीन है। उस पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक स्थानीय शाखा से एक लाख रुपये का कर्ज है। तीन साल से फसल तबाह होने से वह रिश्तेदारों से भी दो लाख रुपये कर्ज ले चुका था। ग्राम प्रधान ने भी यही बात कही। इसी सदमे में उसकी मौत हो गई। उसके दोनों पुत्र मजदूरी करते हैं। देर शाम तक कोई अधिकारी पीड़ित के घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें