फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा उपचुनाव की घोषणा, 23 सितंबर को होगा मतदान, 27 को नतीजा

Tue, 27 Aug 2019 05:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
मतदान(डेमो)
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के तहत 23 सितंबर को मतदान होगा। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी की हत्या के बाद से यह सीट खाली है।राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


साहू ने बताया कि इस विधानसभा सीट के लिए  28 अगस्त को अधिसूचना का प्रकाशन होगा और इस दिन से उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार सितंबर है। वहीं पांच सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और सात सितंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए 23 सितंबर को मतदान होगा तथा 27 सितंबर को मतों की गिनती की जाएगी। साहू ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 273 मतदान केंद्र हैं। जिनमें से यथासंभव पांच संगवारी मतदान केंद्र  (महिला मतदान केंद्र ) और पांच आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कम से कम एक मतदान केंद्र दिव्यांग शासकीय कर्मियों द्वारा संचालित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर ऑफ पोस्टल बैलेट के द्वारा दंतेवाड़ा के कुल 256 सेवा मतदाताओं को मतपत्र जारी किए जाएंगे। मतदान में ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें