झज्जर। दो सरकारी स्कूलों में निशुल्क कॉपियों (नोटबुक्स) का वितरण किया गया। यह कार्य शिव कुमार नामदेव ने 103 वर्षीय माता दयावती नामदेव के आशीर्वाद और प्रंरणा से किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में प्रिंसिपल नरेश, ललित कुमार और दिनेश कुमार मौजूद रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी अशवा के सरकारी स्कूल में कार्यकम आयोजित हुआ। यहां स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश की देखरेख में बच्चों को शिक्षण सामग्री सौंपी गई। संवाद