नारनौल। देश के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम 7 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम सरकार के सेवा संकल्प अभियान और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से हो रहा है। इस दौरान कार्यकर्ता रोशनी ने रंगोली और मटका सजाकर पोषण आहार का संदेश दिया।नारनौल के गांव शेखपुरा स्थित आंगनबाड़ी सेंटर 0527 और 0526 में भी इसका आयोजन किया गया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी और मंजू ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। सुपरवाइजर रीना ने इस दौरान केंद्रों का भ्रमण किया। इस आयोजन में माताएं मौजूद रहीं। संवाद