फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा सुरक्षा कानून को लेकर ठेका कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
08jjrp07- लघु सचिवालय में मांगों को लेकर धरना देते वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ के सदस्य। 
विज्ञापन
झज्जर। वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर हरियाणा के सभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुख्यालयों पर सेवा सुरक्षा कानून को लेकर सांकेतिक धरना दिया। झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के गुरुग्राम रोड स्थित मुख्यालय पर बैंक में कार्यरत सभी अनुबंधित कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने विकास अधिकारी प्रियवृत डबास के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर जिला संयोजक पं. लोकेश शर्मा, धीरज जाखड़, प्रदीप गौच्छी, मुकेश कुमार, राहुल अहलावत, सीमा देवी, रीना, अनूप सिंह, सावित्री देवी, रीतु शर्मा, हरीश, सीमा शर्मा, नीतू देवी, रेनू, सुन्दर, पूजा गहलोत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें