नारनौल। इनेलो के संसदीय बोर्ड के सदस्य राधेश्याम शर्मा पूर्व विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस के नेता अपने गुनाहों को छुपाने का नाटक कर रहे हैं। अब राज्यपाल के पास जाकर जांच की मांग करना और 7 दिनों में जवाब नहीं मिलने से एक तरफा कार्रवाई की गीदड़ धमकी देना आदि जनता को धोखा देने का नाटक नहीं तो और क्या है। यदि गलती से बीजेपी का एक वोट रद्द नहीं होता तो उनका उम्मीदवार जीत गया होता। संवाद