-फोटो 65 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई देते पूर्व पार्षद जसबीर सैनी। स्रोत स्
बहादुरगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. अर्चना गुप्ता को मिलने पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने समर्थकों के साथ उन्हें बधाई दी। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद महिला वर्ग को प्रदेश की कमान मिली है, जो सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन में अब जिम्मेदारी सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए। सैनी ने झज्जर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर पुनीत प्रधान, धर्मबीर, जीवन, सुभाष, राजपाल, कृष्ण, ललित, हर्ष, नवीन व नीरज आदि उपस्थित रहे।