08jjrp13- जिला कारागार में पौधरोपण करते सीजेएम। स्रोत : प्राधिकरण
- फोटो : Archive
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने जिला कारागार में पौधरोपण किया। सीजेएम ने कहा कि जीवन का आधार पर्यावरण हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन पीने के लिए साफ पानी और खाने के लिए भोजन देता है। पेड़-पौधे और जंगल पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखते हैं और समय पर बारिश लाते हैं। यह लाखों पशु-पक्षियों और कीटों का प्राकृतिक घर है। सीजेएम ने अपील की कि जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। सीजेएम विशाल ने बताया कि आज कारागार में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-एक पौधा लगाया। हमारा अगस्त माह तक करीब एक लाख पौधे लगाने लक्ष्य है। उन्होंने सभी पैरा लीगल वाॅलेंटियर की बैठक भी ली और दिशा-निर्देश दिए।