फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: 10 लाख की सिगरेट चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुणे से तीर आरोपी दबोचे

Thu, 14 May 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में एक गोदाम से लगभग 10 लाख रुपये की सिगरेट चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव शहर में सिगरेट चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया था। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रेस्ट हाउस के पास एक गोदाम से लगभग 10 लाख रुपये की सिगरेट चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गोदाम संचालक ने सिगरेट चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात चोरों ने 30 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जांच के बाद इन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से एक कार और कुछ सिगरेट के पैकेट जब्त किए गए हैं। यह आरोपी पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में केवल सिगरेट की चोरी करता था। उनका मानना था कि सिगरेट को लोग सुरक्षित नहीं रखते और इसकी कीमत अधिक होती है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन


यह अनोखा चोर गिरोह सिगरेट चोरों के नाम से जाना जाता था। इन चोरों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में सिर्फ सिगरेट की चोरी की जाती थी। वे सिगरेट को आसानी से निशाना बनाते थे। उनकी रणनीति थी कि सिगरेट की सुरक्षा पर कम ध्यान दिया जाता है। साथ ही, सिगरेट की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया। पुणे में दबिश देकर तीनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की आगे की जांच जारी रखते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें