राजनांदगांव कोतवाली थाना पुलिस और साइबर इकाई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्थान के एक अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
राजनांदगांव कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्थान के अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने चार बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर की दुकानों में छत के रास्ते घुसकर लाखों की चोरी आरोपियों के द्वारा की जाती थी। सीसीटीवी फुटेज टावर डंप और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते कुछ माह में लगातार चोरी की घटना बढ़ रही थी। अज्ञात चोरों के द्वारा चार बड़ी जगह पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें शहर के महावीर चौक के पास नंदलाल हार्डवेयर, गणेश मेडिकल स्टोर से 7 लाख की चोरी, नरेश वॉच से ढाई लाख चोरी और गाड़ियों की चोरी के साथ ही संगम साड़ी दुकान से 3 लाख रुपए नगद और चार लाख रुपए की सोने चांदी की चोरी की गई थी।
इस पूरे मामले में पुलिस ने राजस्थान के एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी दिनेश चरपोटापिता राजस्थान का रहने वाला हैं। वह अपने साथियों के साथ पूरी घटनाक्रम को अंजाम देता था और शहर के दुकानों में छत के रास्ते घुसकर इस लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं इसके साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी राजनांदगांव पुलिस के द्वारा की जा रही है।