राजनांदगांव में कोतवाली थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनसिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन कार्य में प्रयुक्त लोहे की छड़ चोरी करने के मामले में गिरोह का पर्दाफाश किया हैं,पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी किए गए छड़ को भी बरामद किया गया हैं,आरोपियों द्वारा इसकी चोरी की गई थी,जिस पर कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई हैं।
सनसिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन साइड में लगभग 70 हजार रुपए मूल्य के लोहे के बंडल की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई थी,प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस के द्वारा जांच शुरू की गई और मुखबिर की सूचना के साथ ही अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,आरोपियों के निशानदेही पर मोहारा बाईपास स्थित शराब भट्टी के पास से चोरी की गई लोहे की छड़ को भी पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया हैं,आरोपियों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और लगभग 70 हजार रुपए मूल्य के लोहे की छड़ की चोरी की गई थी,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया हैं।
.