फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: पुलिस ने दो चोरी के मामलों का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर और नकदी बरामदगी

Thu, 19 Mar 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

पुलिस ने डोंगरगांव और बसंतपुर में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आठ आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनमें एक महिला है। नकदी और जेवर बरामद कर सभी जेल भेजे गए।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के डोंगरगांव और बसंतपुर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इन मामलों में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। आरोपियों ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने सूने मकानों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकद की चोरी की थी। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक सूने मकान से चोरी हुई थी। चोरों ने चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकद चुराए थे। इस मामले में एक महिला और तीन पुरुष सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।

बसंतपुर थाना क्षेत्र में चोरी

विज्ञापन

शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के चौखडिया पारा में भी सूने मकान में चोरी हुई थी। आरोपियों ने वहां से पांच लाख बहत्तर हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुराए थे। इस मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का सामान बरामद करने में सफलता पाई है। सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें