फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहड़ी में कार सवारों से चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत चाहड़ी में कार सवार तीन युवकों से 7.11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। आरोपियों ने कार की पिछली सीट के फुट मैट के नीचे नशे को छिपाया था। बुधवार देर रात पुलिस जिला कांगड़ा की विशेष टीम गश्त पर थी और चाहड़ी में स्थित फोरलेन के पास एक कार खड़ी पाई गई। इसमें तीन लोग सवार थे और वीरान जगह में इस तरह से कार खड़ी करना पुलिस की टीम को सही नहीं लगा। पुलिस ने कार सवारों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसकी पिछली सीट के फुट मैट कि नीचे रखा 7.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। कार चालक अगम कुमार (23) निवासी बीरता, कांगड़ा, अभिषेक पठानिया (25) निवासी मटौर और अजय चौधरी (29) निवासी पासू को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें