फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सिखाया दयालुता का पाठ, जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प

विज्ञापन
13jjrp15- बच्चों को संबो​धित करती नव पंख वेलफेयर सोसायटी की सदस्य। स्रोत : संस्था - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
झज्जर। विश्व दयालुता दिवस पर नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य पूनम ने संस्था से जुड़े बच्चों को दया, प्रेम और संवेदनशीलता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि दयालुता का अर्थ दूसरों के प्रति सम्मान और सहानुभूति रखना तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना है। उन्होंने बच्चों को बड़ों का सम्मान करने, छोटों से स्नेह रखने और अपने व्यवहार व शब्दों से किसी का दिल न दुखाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इंसान की असली पहचान उसकी दौलत से नहीं, बल्कि दूसरों के प्रति उसके व्यवहार और संवेदनशीलता से होती है। इस अवसर पर बच्चों ने जरूरतमंदों की मदद करने और सभी के साथ प्रेम व सद्भाव से पेश आने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें