फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बच्चों को हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और महत्व की जानकारी दी गई। प्रियंका और सरिता ने बताया कि 30 मई 1826 को हिंदी के प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन प्रारंभ हुआ था, इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। बच्चों को बताया गया कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को जागरूक और जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर पूनम, सतवंती, प्रमिला, अंजू, प्रिया एवं सुरेंद्र सेठिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें