22jjrp20- नव पंख सोशल वेलफेयर सोसायटी में बच्चों को शहीदों के बारे में जानकारी देते वक्ता। स्रो
झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राजपूत धर्मशाला, सेक्टर-6 में हरियाणा वीर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोफेसर कृष्ण ने बच्चों को 1965 के भारत-पाक युद्ध में डोगराई की ऐतिहासिक विजय और भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के बलिदान की स्मृति में 23 सितंबर को हरियाणा वीर शहीदी दिवस मनाया जाता है। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूनम, प्रियंका, कोमल, राधिका, सोनिया और सतवंती मौजूद रहीं।