जुलाना में मुख्य सड़क के साथ बरसाती पानी जमा होने से स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए रास्ता नहीं है। वे बिजली के खंभे के सहारे निकलने को मजबूर हैं। यहां बच्चे जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। बरसात के कारण खंभे में करंट आने से बच्चों की जान को भी खतरा है। प्रशासन को चाहिए कि बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित आवागमन कर सकें।
अमित शर्मा, जुलाना निवासी