फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रमन सिंह ने सुकमा जिले से भाजपा का प्रचार अभियान शुरू किया

Sun, 28 Oct 2018 11:25 AM IST
भाषा
विज्ञापन
रमन सिंह
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की कोंटा सीट से सत्तारूढ़ भाजपा का विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। प्रदेश में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। प्रदेश के आठ नक्सल प्रभावित जिलों की कुल 18 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन


सिंह ने दोरनापाल में एक जनसभा में कहा, जिले में जितना विकास हुआ है उसकी कांग्रेस ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा को वोट दें और सुनिश्चित करें कि जिले में अगले पांच साल में चार गुना ज्यादा विकास हो। 

सिंह ने कहा, हमने इस बार 65 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है कोंटा उनमें से एक है। दांतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गीदम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में 55 साल शासन किया बावजूद इसके उसने आदिवासी क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को जगदलपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसे लेकर राज्य में चुनावी घमासान चरम पर है। तमाम दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा रहा है। इस बार भी मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है। अजीत जोगी-मायावती के गठबंधन ने मुकाबले को त्रिकोणीय करने की कोशिश की है। यहां 15 साल से भाजपा की सरकार है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें