सामग्री- डेढ़ कप कॉर्न, तीन हरी मिर्च, बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती एक कप, एक चम्मच अदरक पेस्ट, एक चम्मच गरम मसाला, आधा कप बेसन, 20 ग्राम चीज ऑयल और नमक स्वाद के मुताबिक।
विधि- सबसे पहले मिक्सर में कॉर्न को क्रश कर लें। चाहें तो, सिलबट्टे पर भी क्रश कर सकती हैं।
इसमें अब हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक और गरम मसाला मिक्स करें। इसमें नमक मिलाएंऔर अच्छी तरह इसे मिला लें।
हॉट ऑयल डालें, साथ ही बेसन और चीज भी मिला दें और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
इसे कबाब शेप दें और हॉट प्लेट पर सुनहरा होने तक ग्रिल करें। चिजी भुटी कबाब तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व करें।
आप भी अपनी रेसिपी हमें इस पते पर भेज सकते हैं- amarujalalkolive@gmail.com