फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश की धज्जियां: नैनीताल रोड पर छात्रसंघ चुनाव की आड़ में अराजकता, प्रत्याशी वाहनों की छत पर चढ़े

Fri, 25 Sep 2026 02:10 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश के बावजूद हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर छात्रसंघ चुनाव की आड़ में अराजकता जारी रही। 
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर छात्रसंघ चुनाव की आड़ में अराजकता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में एसएसपी के सख्त निर्देश के बाबजूद नैनीताल रोड पर छात्रसंघ चुनाव की आड़ में अराजकता का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देश दिए थे कि नामांकन के दौरान कोई भी रैली नहीं निकाली जाएगी। ऐसा होता है तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह से ही नैनीताल रोड पर रैलियों का सिलसिला जारी है। बड़ी बात यह भी है कि रैलियों  में अराजकता भी जमकर हो रही है।
विज्ञापन


छात्र नेताओं के समर्थक तो दूर खुद प्रत्याशी प्रचार वाहनों की छत पर खड़े नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। 

एसपी सिटी ने रुकवाई गाड़ियां
नैनीताल रोड पर अराजकता के दौरान पहुंचे एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुद कई प्रचार वाहन रुकवाए और चालान कज कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें