हरियाणा परिवहन निगम ने चंडीगढ़-दिल्ली-गुड़गांव के लिए वोल्वो बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। यात्री इन बसों की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे।
हरियाणा परिवहन निगम के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि रोडवेज ने लग्जरी वोल्वो बसों के हल्के रंग के शीशों के जगह पर पारदर्शी शीशे लगा दिए हैं।
गौरतलब है कि कुछ कारणों से हरियाणा परिवहन निगम ने चंडीगढ़-दिल्ली-गुड़गांव रूट के लिए वोल्वो बस सेवा बंद कर दी थी।