झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की मंशा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीटीएम ऋतु, डीडीपीओ निशा तंवर, एएफएसओ अमरजीत सिंह मौजूद रहे।