केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़
- फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट में आवेदकों के लिए एमएससी और पीएचडी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। शैक्षणिक सत्र 2015 से चल रहे इस विभाग में आगामी सत्र में एमएससी की 31 तथा पीएचडी की 06 सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें दाखिला केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के माध्यम से होगा। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब आगामी 23 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि बायोकेमेस्ट्री में कैमिकल कंपोजीशन और जैविक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता हैं। रिसर्च फील्ड का दायरा लगातार बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं में भी तेजी से वृद्धि हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कि विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट में अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षक अध्यापन और शोध कार्य के लिए उपलब्ध हैं। विभाग में विद्यार्थियों को संसाधनों के मोर्चे पर सुसज्जित प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध हैं। विभाग में कई महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं जो कि विद्यार्थियों के रिसर्च के क्षेत्र में अनुभव की दृष्टि से मददगार साबित होंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। बायोकेमेस्ट्री विभाग में एनएससी की 31 तथा पीएचडी की 06 सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, योग्यता और दाखिले से संबंधित अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।सभी आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। मार्च महीने में यह आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए दो बार आवेदन की तारीख को विस्तार दिया जा चुका है।