बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में योगगुरु सरदार गुरमीत सिंह के यहां पोती पवित्र कौर के जन्म पर परिवार ने खुशियां मनाईं। परिवार ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और वीरवार को योग कक्षा में मिठाई बांटी। पवित्र कौर के दादा गुरमीत सिंह ने कहा कि बेटियां परिवार की पहचान होती हैं। उन्होंने बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने की बात कही। इस पहल के माध्यम से बेटियों के सम्मान और समान अधिकार का संदेश दिया गया। परिवार की इस पहल ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया।