बादली। गरीब और बेसहारा बच्चों के साथ स्वतत्रंता दिवस मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रपति अवार्डिड नेहा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बंटी और भतेरी ने बेसहारा बच्चों और गरीब महिलाओं मेंं खाद्य सामग्री और कपड़े वितरित किए। उन्होंने बच्चों को आजादी पर्व की जानकारी दी और बताया कि आजादी में शहीदों की कुर्बानी को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। बच्चों को नेहा रानी और भतेरी ने तिरंगा भी भेंट किया। उन्होंने बच्चों को शहीदों के जीवन से जुड़ी घटनाओं से अवगत करवाया। संवाद