फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का फर्जी पास लगा कार पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। फर्जी पास लगाकर एसडीएम लिखा हुआ कार पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान कार सवारों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। जांच में फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। जेवर अड्डा चौराहे पर टीम के साथ चेकिंग कर रहे सीओ सुरेश सिंह जेवर मार्ग की तरफ से एक स्विफ्ट कार आते हुए देखा। कार पर एसडीएम लिखा था और आगे वाले शीशे पर पास लगा हुआ था। कार में महिलाओं समेत कुछ लोगों को सवार देख सीओ को शक हुआ। लेकिन तबतक कार तहसील मार्ग की तरफ निकल गई। सीओ ने फैंटम पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने कार को कोतवाली के निकट पकड़ लिया। पुलिसकर्मी कार को कोतवाली ले आए। कार सवारों ने बताया कि तीन दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली से यह कार खरीदी थी। कार पर लगा पास और एसडीएम लिखा हुआ हटाना भूल गए थे। उन्होंने बताया कि वह बीमार महिला को दवा दिलाने के लिए खुर्जा आए थे। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें